scorecardresearch
 

नॉर्थ इंडिया में प्रचंड गर्मी! दिल्ली-पंजाब समेत इन राज्यों में लू से नहीं राहत, 5 दिन हीटवेव का अलर्ट

IMD Warning: मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में अगले पांच दिन हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. IMD ने पंजाब के चार जिलों में गर्मी की भीषण स्थिति की संभावना जताई है.

Advertisement
X
पारा बढ़ने के साथ कई राज्यों में हीटवेव का येलो अलर्ट (फाइल फोटो-ITG)
पारा बढ़ने के साथ कई राज्यों में हीटवेव का येलो अलर्ट (फाइल फोटो-ITG)

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. उत्तर भारत में भी गर्मी-उमस और तेज धूप से राहत नहीं मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए लू एवं हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में तापमान और बढ़ने वाला है.मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

उत्तर भारत में कई जगहों पर रात का तापमान भी 25-28 डिग्री के ऊपर बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में दिन में 42-44 डिग्री तक पारा पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब-हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में अगले पांच दिन उमस भरी गर्मी एवं हीटवेव को लेकर येलो वार्निंग जारी है. 

पंजाब के इन 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के चार जिलों में लू एवं गर्मी को लेकर 24 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. वहीं, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

दिल्ली-NCR में 40 डिग्री के पार तापमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान और बढ़ सकता है. 22 से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Advertisement

दिल्ली से MP और महाराष्ट्र तक हीटवेव, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, IMD का जान लें अलर्ट

 तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी
IMD के पूर्वामुनाम के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में गर्मी के साथ भारी उमस रहेगी. यहां दिन में गर्मी और रात में नमी से लोग परेशान रहेंगे.  IMD के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गांगेय पश्चिम बंगाल और केरल में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा. तमिलनाडु, माहे, पुडुचेरी और कराईक्‍कल में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. 

गर्मी में बिगड़ सकती है पशुओं की सेहत, बचाव के लिए अपनाएं एक्सपर्ट्स की ये सलाह  
 

पहाड़ी राज्यों में राहत
अच्छी खबर यह है कि पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अभी भी पहाड़ी राज्यों में है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलती रहेंगी. इससे इन राज्यों में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. इसके अलावा उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में अगले 6-7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement