कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सामने आया है कि सोनिया गांधी को एक छोटी सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इसी साल मार्च में भी सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब वो दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हुई थीं. गुरुग्राम के मेदांता से अभी उनकी सर्जरी की डिटेल सामने नहीं आई है.
बता दें कि बुधवार सुबह सामने आया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को अस्पताल ले जाया गया है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी माइनर सर्जरी होनी है.
इससे पहले 24 मार्च 2026 में सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के बाद देर शाम दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर अरूप बासु की देखरेख में तब उनका इलाज चला था. बताया गया था कि फेफड़ों से संबंधित परेशानी के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था.