Parliament Monsoon Session एंटी पेपर लीक एक दिन पहले लोकसभा से पारित हो गया था. यह बिल अब राज्यसभा में आना है. यह बिल आज राज्यसभा में आएगा. राज्यसभा में विपक्ष के डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने गतिरोध का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हम पिछले कई दिनों से एक मांग कर रहे हैं और सत्तापक्ष अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. प्रमोद तिवारी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह के सदन में बयान की मांग की.
विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं, लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही दो मिनट के भीतर ही हंगामा शुरू हो गया. लोकसभा की कार्यवाही स्पीकर ने दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने नीट पेपर लीक मामले में छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने न्याय की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र समिति बनाने की बात कही. प्रियंका गांधी वाड्रा, धर्मेंद्र यादव, सागरिका घोष और महुआ माजी सहित कई सांसद मकर द्वार पर जुटे और नारेबाजी की.
राज्यसभा में विपक्ष की गैरमौजूदगी में भी कार्यवाही जारी है. उच्च सदन में अब प्रश्नकाल चल रहा है.
संसद के मकर द्वार पर गुरुवार सुबह इंडिया गठबंधन के सांसदों ने प्रदर्शन किया. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर भी सपा सांसदों ने सरकार से जवाब मांगा. दान पात्र लेकर संसद पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए "चंदा चोरी" के आरोपों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. सपा सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी भी की और सरकार से जवाब मांगा.
पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए मोदी सरकार नया विधेयक लेकर आई है. लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया और अब बारी राज्यसभा की है. मोदी सरकार क्या लोकसभा की तरह ही राज्यसभा से भी बिल पास करा लेगी, उच्च सदन में का नंबर गेम क्या है?
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, जानिए किसके पास क्या नंबरगेम
कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा से वॉकआउट कर गए हैं. विपक्षी दलों के सदस्य प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर अमित शाह के बयान की मांग करते हुए हंगामा किया. विपक्ष के वॉकआउट करने के बाद जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार की निंदा की और कहा कि विपक्ष को हर चर्चा मे हार मिली है. इनको गोल पोस्ट चेंज करने की आदत है. इस पर बिल आज सदन में आने वाला है. जितेंद्र सिंह बिल पेश करने वाले हैं. इस बिल पर आज दो बजे से चर्चा होगी. सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है.
एंटी पेपर लीक बिल एक दिन पहले लोकसभा से पारित हो गया था. आज यह बिल राज्यसभा में आएगा. लोकसभा में यह बिल प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पेश किया था. इस पर दो दिन चली मैराथन चर्चा का विपक्ष के हंगामे के बीच जितेंद्र सिंह ने ही जवाब दिया था. इसके बाद ध्वनिमत से यह बिल पारित हो गया था.
राज्यसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है. विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आकर दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्षी सदस्य 'अमित शाह सदन में आओ....', 'पैलेट गन पर जवाब दो, जवाब दो जवाब दो', 'चंदा चोर जवाब दो, जवाब दो', 'अमित शाह हाय हाय' के नारे लगा रहे हैं. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच कार्यवाही जारी है.
(इनपुट- अमित भारद्वाज)
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो गई है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम लेकर बधाई दी और इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.