scorecardresearch
 

IRCTC के दिव्य दक्षिण दर्शन टूर पैकेज में करें रामेश्वरम-कन्याकुमारी की सैर, रहना-खाना फ्री! जानिए खर्च

IRCTC का दिव्य दक्षिण दर्शन हवाई टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है. जिसमें पर्यटक मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे. इस पैकेज में लखनऊ से फ्लाइट से आने-जाने की सुविधा, थ्री स्टार होटल में ठहराव और खाना शामिल है.

Advertisement
X
IRCTC Tour Package for Kanyakumari (Getty Images)
IRCTC Tour Package for Kanyakumari (Getty Images)

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक तरफ जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए ट्रेन टूर पैकेज का संचालन करता रहता है. वहीं, दूसरी तरफ हवाई टूर पैकेज भी संचालित करता है. इसी कड़ी में IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा 'दिव्य दक्षिण दर्शन' हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है. यह पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है. जिसमें पर्यटकों को मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, एवं तिरुवनंतपुरम, का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज दिनांक 13.07.26 से 19.07.26 तक चलाया जाएगा.

जानिए टूर की विशेषताएं 
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से मदुरै एवं तिरुवनंतपुरम से लखनऊ आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट के माध्यम से की गई है. साथ ही भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को थिरुमलाई नायक महल, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, पझमुदिरचोलै मंदिर, धनुषकोडी, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर, डॉ. अब्दुल कलाम स्मारक, सनसेट पॉइंट, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा, कुमारी अम्मन मंदिर, महात्मा गांधी स्मारक, सुचिन्द्रम मंदिर, पद्मनाभस्वामी मंदिर, वैक्स संग्रहालय आदि का भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया?
लखनऊ से संचालित होने वाले इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू 86750 /-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू 64900 /-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू 61600/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू 50300 /-, बेड सहित एवं मूल्य रू 45600 /- बिना बेड के होगा.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग 
IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
लखनऊ. 9236391911/8287930911/8287930902
कानपुर. 9415042930

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement