scorecardresearch
 

'जो दिसंबर में हुआ, नहीं होना चाहिए था'… IndiGo CEO के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया का पहला संदेश

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया ने इंडिगो की कमान संभाल ली है. राहुल भाटिया ने कंपनी के कर्मचारियों के नाम पहला संदेश शेयर किया है. राहुल ने कहा कि जो पिछले साल दिसंबर में हुआ वो नहीं होना चाहिए था.

Advertisement
X
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया ने इंडिगो की कमान संभाली. (Photo: Reuters)
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया ने इंडिगो की कमान संभाली. (Photo: Reuters)

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफा देने के बाद अब इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने एयरलाइन कंपनी का प्रबंधन संभाल लिया है. इसके बाद राहुल भाटिया ने कर्मचारियों को पहला संदेश दिया है.

राहुल भाटिया ने कहा कि इंडिगो के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालते हुए मैं यह भूमिका पूरी जिम्मेदारी के साथ ले रहा हूं. यह जिम्मेदारी सिर्फ कंपनी के ग्राहकों और शेयरहोल्डर्स के लिए ही नहीं, बल्कि इस एयरलाइन को आगे बढ़ाने वाले हर कर्मचारी के लिए भी है. आप सबकी मेहनत और लगन को मैं बहुत महत्व देता हूं.

राहुल भाटिया ने कहा "मैं पहले की तरह ही हमारी कंपनी के कल्चर को मजबूत करने, ऑपरेशंस को बेहतर बनाने, अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा देने और बेहतर वैल्यू देने के लिए तैयार हूं." 

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट का शॉकिंग यू-टर्न... दिल्ली-मैनचेस्टर उड़ान टेकऑफ के बाद वापस लौटी

राहुल भाटिया आगे बताते हैं कि पिछले साल दिसंबर में जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था. हमारे ग्राहक इसके हकदार नहीं थे और न ही आप सब थे. खासकर हमारे फ्रंटलाइन कर्मचारी, जिन्हें बिना किसी गलती के सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी.

Advertisement
IndiGo

राहुल ने कहा "मैं उन सभी साथियों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारी. कई-कई रातें जागकर इंडिगो के ऑपरेशंस को फिर से बहाल करने के लिए मेहनत की. राहुल भाटिया ने कर्मचारियों के लिए कहा कि आप ही इंडिगो की असली ताकत हैं.

इंटरग्लोब ने 22 साल पहले इंडिगो की शुरुआत एक साफ लक्ष्य के साथ की थी. भारत में हवाई यात्रा को हर किसी के लिए सस्ती और आसान बनाना. राहुल ने कहा कि आज मैं आप सभी के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम फिर से अपने ग्राहकों की पहली पसंद बनें और देश के हर हिस्से और दुनिया तक भारत के लोगों को जोड़ते हुए देश का गर्व बनें.

आइए हम सब अपने लक्ष्य पर फोकस रखें, जिम्मेदारी से काम करें, एकजुट रहें और वही करें जिसमें हम सबसे बेहतर हैं, अपने ग्राहकों को किफायती किराया, विनम्र सेवा और बिना किसी परेशानी का ट्रैवल अनुभव दें." राहुल भाटिया ने कहा कि वो सभी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement