scorecardresearch
 

होर्मुज स्ट्रेट से LPG लेकर भारत आ रहा 'ग्रीन आशा', एस्कॉर्ट कर रही नौसेना

होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते एक और एलपीजी टैंकर भारत आ रहा है. इस टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षित पार कर लिया और अगले 24 से 36 घंटे में इसके भारत पहुंचने की संभावना है.

Advertisement
X
जग वसंत को भी होर्मुज से निकालकर लाई थी भारतीय नौसेना (Photo: PTI)
जग वसंत को भी होर्मुज से निकालकर लाई थी भारतीय नौसेना (Photo: PTI)

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया की कुल ऊर्जा खपत का करीब 20 फीसदी ईंधन गुजरता है. ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छूने लगीं और दुनिया के कई देशों में एलपीजी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक, ईंधन का संकट उत्पन्न हो गया. भारत में भी एलपीजी को लेकर शहर से गांव तक, पैनिक बाइंग की स्थिति बन गई थी. अब भारत के लिए होर्मुज से एक और गुड न्यूज आई है.

ग्रीन आशा नाम का जहाज एलपीजी लेकर भारत आ रहा है. भारतीय नौसेना ने इस एलपीजी टैंकर को सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार कराकर भारत की ओर एस्कॉर्ट किया है. ईरान जंग शुरू होने, होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने के बाद एलपीजी लेकर भारत आ रहा यह नौवां टैंकर है. इस टैंकर ने रविवार को ही होर्मुज स्ट्रेट पार किया और इसके अगले दो दिन में भारत पहुंचने की संभावना है.

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा है कि ग्रीन आशा के अगले 24 से 36 घंटे में भारत पहुंचने की उम्मीद है. अधिकारियों का कहना है कि ग्रीन सानवी और ग्रीन आशा सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं. एक अन्य जहाज जग विक्रम भी होर्मुज स्ट्रेट पार करने की कतार में है. एलपीजी टैंकर जग विक्रम भी नौसेना के निर्देश के बाद होर्मुज स्ट्रेट पार करेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Govt On Panic Buying: पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार का बयान, लोगों से की ये अपील

नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि 3 अप्रैल को एलपीजी कैरियर ग्रीन सानवी ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया था. यह जहाज 46 हजार 655 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर लेकर आ रहा है. भारतीय नौसेना इस जहाज को भी एस्कॉर्ट कर रही है. इसके 7 अप्रैल को गुजरात के भरूच पहुंचने की संभावना है. बता दें कि पिछले ही हफ्ते जग वसंत नाम का जहाज 47 हजार 612 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: LPG संकट का सरकार ने निकाला तोड़, इन 'छुटकू' सिलेंडरों की बढ़ी सप्लाई, आईडी दिखाएं और ले जाएं

पाइन गैस नाम का एक अन्य जहाज भी 45 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर न्यू मंगलुरू पोर्ट पहुंचा था. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त टास्क फोर्स तैनात की है. नौसेना फारस की खाड़ी में पहुंचे बिना भारतीय जहाजों को सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार कराने करने के लिए नेविगेशन और कम्युनिकेशन की सहायता उपलब्ध करा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement