scorecardresearch
 
Advertisement

INDIA Bloc Protest Live Updates: राहुल गांधी का 'सुप्रीम' मार्च, CJP का अल्टीमेटम... राहुल गांधी का 'दिल्ली चलो' का आह्वान

aajtak.in | नई दिल्ली | 12 अक्टूबर 2026, 8:00 AM IST

दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे, लेकिन मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख मांगी है, अन्यथा फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी. सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने छह स्टेशनों के गेट बंद कर सुरक्षा बढ़ाई है.

CJI ने INDIA ब्लॉक के आवेदन को अस्वीकार किया (Photo: PTI) CJI ने INDIA ब्लॉक के आवेदन को अस्वीकार किया (Photo: PTI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. ऐसे में CJI ने इस आवेदन को अस्वीकार किया है. इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. 

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को घोषणा की थी कि वह और पार्टी के दूसरे नेता सोमवार सुबह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुलिस से तारीख की मांग करेंगे. CJP ने अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे, ऐसा नहीं होने पर सीजेपी एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी. 

INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है.

7:33 AM (26 मिनट पहले)

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Posted by :- Aanchal

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सोमवार को राजधानी की कई सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें. वहीं, जरूरी काम न होने पर प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी गई है. ट्रैफिक की स्थिति के मुताबिक, रूट डायवर्जन में भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में, घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर ताजा अपडेट जरूर देख लें.
 

 

7:19 AM (41 मिनट पहले)

दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन बंद

Posted by :- Aanchal

सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट सुबह 6 बजे से बंद कर दिए हैं. ये गेट शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे. 

 

7:16 AM (44 मिनट पहले)

जंतर-मंतर के पास सुरक्षाबल तैनात

Posted by :- Aanchal

सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी की गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से "चलो दिल्ली - लोकतंत्र के लिए मार्च" में शामिल होने की अपील की. 

 

Advertisement
Advertisement