scorecardresearch
 

बच्चे के चेहरे की नसें बाहर आ गई थीं, इतना जोर से दबाया गया था गला... गोवा में 4 साल के मासूम का पोस्टमॉर्टम वाले डॉक्टर भी कांप गए!

Goa Murder Case: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट और स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ ने अपने 4 वर्षीय बेटे की गोवा में हत्या कर दी और फिर उसके शव को बैग में डालकर टैक्सी से पड़ोसी राज्य कर्नाटक चली गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
X
4 साल के बेटे की हत्या करने वाली मां गिरफ्तार.
4 साल के बेटे की हत्या करने वाली मां गिरफ्तार.

गोवा में मां के हाथों मारे गए 4 साल के बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैरान कर देने वाली है. एक डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी. शरीर पर खून के धब्बे नहीं मिले. लेकिन  इतनी जोर से चेहरा दबाया गया था कि मासूम के चेहरे की नसें तक बाहर आ गई थीं.

4 साल के बच्चे का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. कुमार नाइक ने aajtak को बताया कि 4 साल के बच्चे का गला घोंटा गया था. लगता है कि मारने वाले ने बच्चे की गर्दन दबाने के लिए तकिया या किसी दूसरी चीज का इस्तेमाल किया हो. क्योंकि मृत बच्चे के चेहरे की नसें बाहर निकली हुई थीं और शरीर पर खून का कोई निशान नहीं था. 

बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट और स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ (39 साल) ने अपने 4 वर्षीय बेटे की गोवा में हत्या कर दी और फिर उसके शव को बैग में डालकर टैक्सी से पड़ोसी राज्य कर्नाटक चली गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

गोवा पुलिस ने आरोपी सूचना सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया. आरोपी महिला को मंगलवार को गोवा लाया गया और मापुसा शहर की एक अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement

महिला 6 जनवरी को अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक किराए के फ्लैट में आई थी और दो दिनों तक वहां रहने के बाद सोमवार को टैक्सी से बेंगलुरु चली गई. पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बाद में पुलिस को सूचित किया और उन्हें बताया कि जब वह वहां से निकली, तो उनका 4 वर्षीय बेटा उनके साथ नहीं दिखा. 

हिरियुर तालुक अस्पताल के डॉक्टर कुमार नाइक ने  कहा कि बच्चे की मौत मुंह और नाक दबाने की वजह से दम घुटने से हुई है. उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी कपड़े या तकिए का इस्तेमाल किया गया. नाइक के अनुसार ऐसा नहीं लगता कि हाथों से गला घोंटकर बच्चे को मारा गया होगा. 

हत्या की वजह- पति से अनबन 
चार साल के मासूम की हत्या के मकसद घरेलू विवाद बताया जा रहा है. दरअसल, साल 2010 में सूचना सेठ और वेंकटरमण ने लव मैरिज की थी. साल 2019 में उन्हें एक बेटा हुआ. इसके कुछ समय बाद पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया. दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली. मामले में सुनवाई चल रही थी. लेकिन कोर्ट ने बेटे की कस्टडी अभी मां को दी थी. साथ ही कहा था कि हर रविवार के दिन वेंकटरमण को भी अपने बेटे से मिलने की इजाजत दी थी. लेकिन अब सूचना चाहती थी कि पति वेंकटरमण बेटे से न मिल पाए और इसी के चलते उसने खौफनाक कदम उठाया और मासूम को मार डाला.  

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement