मेष राशि (Aries)
आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंदियों पर है. आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता की प्रबल संभावना है. आपका भाग्य आपको हर मोड़ पर सहयोग कर रहा है, जिससे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. पेशेवर जीवन में आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे. संसाधनों में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा. आपके अंदर का आत्मविश्वास आज किसी को भी प्रभावित करने के लिए पर्याप्त है. अपने बंधु-बांधवों के साथ मिलकर आप बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं.
शुभ अंक: 6, 8, 9 | शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: माँ दुर्गा की पूजा करें, श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन सावधानी का है. औरों के बहकावे में आकर अपनी कार्यगति को प्रभावित न होने दें. विशेषकर स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. अनजान व्यक्तियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. हालांकि, रक्त संबंधियों का सहयोग आपको बड़ी मुश्किलों से बाहर निकाल सकता है. धैर्य से काम लें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
शुभ अंक: 4, 6, 8 | शुभ रंग: ओपल कलर
आज का उपाय: माँ दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. धैर्य और सहनशीलता बनाए रखें.
मिथुन राशि (Gemini)
साझेदारी के कार्यों में आज आपको विशेष लाभ मिलेगा. व्यापार में तेजी आएगी और आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे. आर्थिक मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. सामाजिक और पेशेवर दोनों स्तरों पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. अपनी विनम्रता से आप लोगों का दिल जीत लेंगे.
शुभ अंक: 4, 5, 6, 8 | शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: माँ दुर्गा की उपासना करें और सहकार की भावना को बढ़ाएं.
कर्क राशि (Cancer)
आज आर्थिक लेन-देन में अत्यंत सावधानी बरतें. कार्यों में अनुशासन और मेहनत ही आपको आगे ले जाएगी. कार्यस्थल पर नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो आपकी प्रगति में सहायक होंगे. पेपरवर्क करते समय पूरी सतर्कता रखें. 'सफेदपोष' ठगों से सावधान रहें. अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें, मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा.
शुभ अंक: 2, 4, 6, 8 | शुभ रंग: पर्ल व्हाइट
आज का उपाय: माँ दुर्गा की भक्ति करें और सतर्कता बनाए रखें.
सिंह राशि (Leo)
आज टीम के साथ तालमेल बिठाकर चलने का दिन है. मित्रों और प्रियजनों के साथ बिताए गए पल आपको सुख देंगे. आप अपने निजी और पेशेवर जीवन में बहुत प्रभावी रहेंगे. स्मार्ट वर्किंग पर ध्यान दें. यदि कोई परीक्षा या प्रतियोगिता है, तो उसमें सफलता आपके हाथ लग सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक: 1, 4, 7 | शुभ रंग: चंदन के समान
आज का उपाय: माँ दुर्गा की पूजा करें. अपनी मित्रता के दायरों को बढ़ाएं.
कन्या राशि (Virgo)
आज आपका ध्यान घर-परिवार और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदी पर रहेगा. भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें. धैर्यपूर्वक कार्य करें. यदि किसी कार्य में अड़चन है, तो उसे अपनी सूझबूझ से सुलझाएं. वाद-विवाद से दूर रहें. गरिमा बनाए रखें. काम के प्रति आपका प्रबंधन आपको प्रशंसा दिलाएगा.
शुभ अंक: 4, 5, 6, 8 | शुभ रंग: फिरोजी
आज का उपाय: माँ दुर्गा की पूजा करें, मीठा बांटें और बड़प्पन दिखाएं.
तुला राशि (Libra)
सामाजिक संवाद में आप आज अग्रणी रहेंगे. सबको साथ लेकर चलने की आपकी नीति सफल रहेगी. साझीदारी में आपको रुचि बढ़ेगी. करियर और व्यापार में प्रबंधन का कार्य बखूबी सधेंगे. यात्रा की प्रबल संभावना है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है. साहस और पराक्रम से आप अपने परिणामों को संवारेंगे.
शुभ अंक: 4, 5, 6, 8 | शुभ रंग: हीरे के समान
आज का उपाय: माँ दुर्गा की आराधना करें. सहयोग की भावना रखें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा. पारिवारिक मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन आपके घर हो सकता है. वाणी में मधुरता और व्यवहार में विनम्रता आज आपके बड़े से बड़े काम बना देगी. धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. अपने वचनों को निभाएं, शुभता आपके साथ है.
शुभ अंक: 6, 8, 9 | शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: माँ दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. विनम्र बने रहें.
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपकी रचनात्मकता चरम पर है. अपनी अनोखी कोशिशों से आप सबको हैरान कर देंगे. करियर और व्यापार में उचित स्थान बनाने के लिए यह सही समय है. सुखद यात्रा और शुभ समाचार मिलने की संभावना है. रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें. कुछ नया सीखने की कोशिश करें.
शुभ अंक: 3, 6, 8, 9 | शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: माँ दुर्गा की पूजा करें. नई चीजों के सृजन पर ध्यान दें.
मकर राशि (Capricorn)
पेशेवर मामलों में आज धैर्य की परीक्षा है. निवेश और खर्च के मामलों में जल्दबाजी न करें. सूझबूझ और सामंजस्य से ही आप आगे बढ़ सकते हैं. किसी के भी प्रलोभन में न आएं. नीति और नियमों का पालन करना आपके लिए हितकारी होगा. रिश्तेदारों से संबंध सुधारें और परंपराओं का सम्मान करें.
शुभ अंक: 4, 6, 8, 9 | शुभ रंग: जामुनी
आज का उपाय: माँ दुर्गा की वंदना करें और पूरी तरह नीति-नियमों से चलें.
कुंभ राशि (Aquarius)
करियर में तेज सुधार के संकेत मिल रहे हैं. व्यापार में नए अवसर आपके दरवाजे पर हैं. साहस और पराक्रम से आप अपनी स्थिति को मजबूत करेंगे. नियंत्रित जोखिम उठाएं, लेकिन प्रलोभन से बचें. संवाद और संपर्क में सहजता बनाए रखें. आज आपको नए लोगों से मित्रता का लाभ मिल सकता है.
शुभ अंक: 4, 6, 8 | शुभ रंग: हल्का नीला
आज का उपाय: माँ दुर्गा की भक्ति करें. अधिक से अधिक मित्र बनाएं.
मीन राशि (Pisces)
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का प्रदर्शन आपको लाभ दिलाएगा. आज आप अपने लक्ष्यों को साधने में सफल रहेंगे. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं. बड़ों और जिम्मेदार व्यक्तियों का सहयोग आपको मिलेगा. किसी आवश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अपनी सक्रियता बढ़ाएं. बड़े लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाएं.
शुभ अंक: 3, 6, 8, 9 | शुभ रंग: वासंती
आज का उपाय: माँ दुर्गा की पूजा करें. अपने हर कार्य में तेजी लाएं.