scorecardresearch
 

पूर्व AAP नेता HS फूलका ने ज्वाइन की BJP, पंजाब को लेकर जताई चिंता

वरिष्ठ अधिवक्ता और 1984 सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ने वाले एचएस फुल्का ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. फुलका ने पंजाब की खराब कानून व्यवस्था और नशाखोरी को अपनी वापसी की मुख्य वजह बताया है.

Advertisement
X
HS फूलका ने ज्वाइन की बीजेपी. (photo: PTI)
HS फूलका ने ज्वाइन की बीजेपी. (photo: PTI)

पूर्व AAP नेता और सीनियर अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका (HS Phoolka) ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया.

बीजेपी का दामन थामने के फूलका ने समाचार एजेंसी से कहा, 'मैं पिछले 40 सालों से 1984 के दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ रहा हूं और तब से बीजेपी ने मेरा साथ दिया है... मैंने उनके साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ी है. मैंने बीजेपी के लिए बहुत कानूनी काम भी किया है.'

उन्होंने ये भी कहा कि मैं 2014 से 2017 तक तीन साल तक आम आदमी पार्टी (AAP) में रहा, लेकिन मेरा जुड़ाव शुरू से ही बीजेपी के साथ रहा है...

'क्यों लौटे राजनीति में...'

फुल्का ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब में स्थिति वास्तव में खराब है, जबरन वसूली के फोन आ रहे हैं, वहां कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, नशे का खतरा है और पंजाब की धरती 13-14 सालों में बंजर हो जाएगी, लेकिन सरकार को इसकी जरा भी परवाह नहीं है... इसलिए मैं पंजाब के लिए राजनीति में लौट रहा हूं. भाजपा से बेहतर कोई पार्टी नहीं हो सकती, जिसमें मैं लौट सकूं...

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement