PM Modi Attends Dussehra Event विजयादशमी विजय का पर्व है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए और देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण बताया.
दशहरे के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के द्वारका में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रावण दहन किया.
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी दशहरा मेले और रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए. अयोध्या के चौक स्थित रामलीला मैदान में 131वें रामलीला महोत्सव के तहत करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. यहां रामलीला की परंपरा करीब 130 साल पुरानी है.
दशहरा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग पर क्लिक करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें जनता को जनार्दन मानकर 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र पर आगे बढ़ना चाहिए. गरीबों और वंचितों की सेवा सर्वोपरि होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के मान-सम्मान को चोट पहुंचाने वाली ताकतें, समाज को बांटने वाले लोग और भारतीय संस्कृति से नफरत करने वाली मानसिकता देश की दुश्मन हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के मौके पर भगवान राम के आदर्शों को याद किया. उन्होंने कहा कि आज देश का जन-जन अधर्म पर धर्म की जीत का उद्घोष कर रहा है. भगवान राम ने रावण का अंत किया और मानवता को ऐसे आदर्श दिए, जो इतिहास में अतुलनीय हैं. उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद सच्चाई और नीति का रास्ता नहीं छोड़ने की सीख दी.
पीएम मोदी ने कहा कि राम राज्य ऐसा शासन है, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, सबको न्याय मिले और समान अवसर मिलें. शासन का उद्देश्य सिर्फ सत्ता चलाना नहीं, बल्कि जनकल्याण होना चाहिए. उन्होंने गरीबों और वंचितों की सेवा को सर्वोपरि रखने की बात कही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के मौके पर भगवान राम के आदर्शों को याद किया. उन्होंने कहा कि आज देश का जन-जन अधर्म पर धर्म की जीत का उद्घोष कर रहा है. भगवान राम ने रावण का अंत किया और मानवता को ऐसे आदर्श दिए, जो इतिहास में अतुलनीय हैं. उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद सच्चाई और नीति का रास्ता नहीं छोड़ने की सीख दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण बताया.
रामनगरी अयोध्या के चौक स्थित रामलीला मैदान में 131वें रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस बार विजयादशमी पर करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा.
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा मेले और रावण दहन कार्यक्रम में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव और विजय कुमार चौधरी शामिल हुए.
दशहरे के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रावण दहन किया.
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित श्री रामलीला कमेटी के मैदान में दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसमें शामिल हुईं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं.