scorecardresearch
 

सत्येंद्र जैन जमानत मामला: दिल्ली HC में ED ने कहा-मनी लांड्रिंग का बनता है पूरा केस

ईडी ने कहा इस पूरे मामले में सत्येंद्र कुमार जैन पूरा शामिल थे. आरोपी वैभव जैन मंत्री सतेंद्र जैन का दाहिना हाथ है. ईडी ने सतेंद्र जैन की जमानत का कड़ा विरोध किया. कोर्ट ने इस मामले में ईडी को अपनी बहस जल्द पूरी करने के लिए कहा है. कोर्ट 23 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगा.

Advertisement
X
सतेंद्र जैन-फाइल फोटो
सतेंद्र जैन-फाइल फोटो

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की जमानत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में ईडी की तरफ से कहा गया कि आरोपियों के बयान से ये पता चलता है कि जैन ही फण्ड ट्रांसफर करने के बारे में सब कुछ जानते थे. ईडी ने कोर्ट में कहा शेल कंपनियों में साल 2015 और 2016 में 1.5 करोड़ रुपए की एंट्री सत्येंद्र कुमार जैन के द्वारा की गई थी.

ईडी ने मामले में आरोपी जवेंद्र मिश्रा के बयान को भी रेकॉर्ड पर लेते हुए कहा कि इस मामले में मोरस ओप्रेंडी यह था कि पैसा हवाला ऑपरेटर्स ( कोलकता बेस्ड शैल कंपनियों ) को भेजना था. यह पूरा मामला मनी लांड्रिंग का बनता है. 

ईडी ने कहा इस पूरे मामले में सत्येंद्र कुमार जैन पूरा शामिल थे. आरोपी वैभव जैन मंत्री सतेंद्र जैन का दाहिना हाथ है. ईडी ने सत्येंद्र कुमार जैन की जमानत का कड़ा विरोध किया. कोर्ट ने इस मामले में ईडी को अपनी बहस जल्द पूरी करने के लिए कहा है. कोर्ट 23 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगा.

पिछले दिनों सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED को सह आरोपी अंकुश और वैभव जैन से जेल में पूछताछ की इजाजत मिली. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED के तीन अधिकारियों की टीम को 18 और 19 जनवरी को जेल में अंकुश और वैभव जैन से पूछताछ की इजाजत दी थी. तीन अधिकारियों की टीम में असिस्टेंट डायरेक्टर पवन कुमार, रजत भाटिया और पारस बाल्यान शामिल थे. 

Advertisement

कुछ दिनों पहले जेल से सत्येंद्र जैन द्वारा धमकी दिए जाने की खबर भी सामने आई थी. दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल अधिकारियों को धमकी दी थी कि सबको बाहर निकलकर देख लूंगा. सत्येंद्र ने जेल अधिकारियों को गाली देते हुए उनके खिलाफ कुछ भी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी. जैन ने कहा था कि चाहे सर्विंग हो या फिर रिटायर्ड किसी को नहीं छोड़ेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement