scorecardresearch
 

Silver Price Crash: 13 दिन में चांदी ₹13000 सस्ती, आज बड़ी गिरावट, सोना भी धड़ाम

Gold-Silver Rate Fall: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही चांदी 5000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा फिसल गई, तो सोना भी सस्ता हुआ है.

Advertisement
X
सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गए सोना-चांदी. (Photo: ITG)
सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गए सोना-चांदी. (Photo: ITG)

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते सप्ताह लगातार टूटने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं के दाम भरभराकर टूटे हैं. वायदा चांदी की कीमत में अचानक 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है और ये गिरकर 2.17 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है. जुलाई महीने के 13 दिनों में अब तक चांदी 13000 रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी है. 

चांदी में जारी गिरावट के साथ ही दूसरी कीमती धातु सोना भी फिसलता चला जा रहा है और इसका भाव सोमवार को वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ दी गिरकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है. 

चांदी में अचानक बड़ी गिरावट 
एमसीएक्स पर चांदी के भाव में सोमवार को आए बदलाव पर नजर डालें, तो 5 अगस्त की एक्सपायरी वाली ये कीमती धातु बीते शुक्रवार को कारोबार के अंत में 2,22,664 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि सप्ताह के पहले दिन खुलते ही ये गिरकर 2,17,277 रुपये पर पहुंच गई. इस हिसाब से चांदी 5,387 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. 

जुलाई के 13 दिन में 13 हजार सस्ती
जहां एक ओर अपने हाई लेवल से वायदा चांदी का भाव लगातार क्रैश होता नजर आया है, तो वहीं सिर्फ जुलाई महीने के 13 दिनों में अब तक चांदी में आई गिरावट पर बात करें, तो ये पहली जुलाई को 2,30,384 रुपये प्रति किलो पर थी और अब तक 13,107 रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है. 

Advertisement

सोना भी संभल नहीं पा रहा
चांदी लगातार टूट रही है, तो सोने का भी बुरा हाल है और हर बीतते दिन के साथ इसकी कीमत घटती जा रही है. एमसीएक्स पर बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 4 सितंबर की एक्सपायरी वाला वायादा सोना कारोबार के अंत में 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और सोमवार को ओपनिंग के साथ ही फिसलकर 1,41,557 रुपये पर आ गया. यानी ये कीमती पीली धातु झटके में 1921 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हो गई. 

हाई से काफी सस्ता हुआ सोना
जुलाई महीने में सोना भी लगातार फिसलता हुआ नजर आया है. 1 जुलाई को 10 Gram 24 Karat Gold Rate कमोडिटी मार्केट में 1,44,430 रुपये था और इसकी तुलना में फिलहाल वायदा सोना 2873 रुपये प्रति ग्राम सस्ता मिल रहा है. बता दें कि अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से सोने का भाव अब करीब 60000 रुपये के आसपास कम हो चुका है. 

बता दें कि जनवरी महीने में पहली बार सोने की कीमत ने 2 लाख रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था और 2.20 लाख रुपये के लेवल पर पहुंचा था. इस हाई लेवल को छूने के बाद से ही ये लगातार बिखरता जा रहा है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले एक्पर्ट्स की सलाह लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement