scorecardresearch
 

कूड़े के पहाड़ में क्यों लगी आग, 48 घंटे में जवाब दें... पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभाग से मांगी रिपोर्ट

पर्यावरण मंत्री ने यह निर्देश भी दिया है कि गर्मी के मौसम में विभाग का एक्शन प्लान लागू किया जाए ताकि किसी भी कूड़े के पहाड़ पर आग न लगे. राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट यानी कूड़े के पहाड़ में लगी आग पर कई घंटों बाद काबू पा लिया गया है.

Advertisement
X
Gazipur landfill
Gazipur landfill

गाजीपुर कूड़े के पहाड़ पर आग की घटना के मामले में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव को चिट्ठी लिखी है. गोपाल राय ने 48 घंटे में डीटेल रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि वायु प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल आग पर काबू पाया जाए.

मंत्री गोपाल राय ने सचिव से रिपोर्ट में जानकारी देने को कहा है कि आग क्यों लगी और इस पर काबू पाने के लिए एजेंसियों की ओर से तत्काल क्या कदम उठाए गए. गोपाल राय ने यह भी पूछा है कि इससे पहले की आग की घटनाओं के बाद विभिन्न विभागों के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए गए, क्या वे लागू हुए हैं, इस पर भी एक्शन रिपोर्ट दी जाए. 

एक्शन प्लान लागू करने का निर्देश

पर्यावरण मंत्री ने यह निर्देश भी दिया है कि गर्मी के मौसम में विभाग का एक्शन प्लान लागू किया जाए ताकि किसी भी कूड़े के पहाड़ पर आग न लगे. राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट यानी कूड़े के पहाड़ में लगी आग पर कई घंटों बाद काबू पा लिया गया है. 

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, लैंडफिल साइट पर रविवार शाम 5 बजकर 22 मिनट पर आग लगी थी. शुरुआत में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां यहां भेजी गई थीं. बाद में आठ गाड़ियां यहां भेजी गई थीं.

Advertisement

गर्मियों में धधक उठते हैं कूड़े के पहाड़

गर्मियों के मौसम में अक्सर दिल्ली के ये कूड़े के पहाड़ जल उठते हैं जिससे इसके आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आग लगने की वजह से लोगों को आने-जाने में भी दिक्कतें होती हैं. लोगों को सबसे ज्यादा समस्या सांस लेने में होती है. दिल्ली में तीन लैंडफिल साइट हैं. ये वो जगह होती है, जहां शहर भर का कूड़ा-कचरा इकट्ठा किया जाता है. दिल्ली के ओखला, गाजीपुर और भलस्वा में लैंडफिल साइट हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement