scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर लगा बैन जारी रखने का फैसला किया है, लेकिन मल्टी-नेशनल इवेंट्स में दोनों देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे.

Advertisement
X
पाकिस्तान से द्विपक्षीय खेलों पर बैन जारी. (Photo: AFP)
पाकिस्तान से द्विपक्षीय खेलों पर बैन जारी. (Photo: AFP)

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर लगे प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला लिया है. वहीं, मोदी कैबिनेट ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान के बराबर दर्जा दिए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इन खबरों के अलावा, रूस के बाद इराक ने भारत को तेल खरीद पर भारी छूट देने का ऑफर दिया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.

भारत का साफ संदेश, पाकिस्तान में नहीं खेलेगी टीम इंडिया... न ही यहां खेलेगी पाक टीम, खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर लगे प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला किया है. भारतीय टीमें पाकिस्तान में किसी भी द्विपक्षीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगी और न ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में ऐसे मुकाबलों की अनुमति दी जाएगी. हालांकि मल्टी-नेशनल इवेंट्स में दोनों देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. 

'वंदे मातरम' को मिला राष्ट्रीय गान के बराबर दर्जा, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, अपमान पर होगी जेल

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया. बैठक में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. संशोधन लागू होने पर ‘वंदे मातरम’ का उल्लंघन संज्ञेय अपराध माना जाएगा.

Advertisement

'भारी छूट पर तेल देंगे लेकिन शर्त ये है कि...' रूस के बाद अब इस देश ने भारत को दिया बड़ा ऑफर

इराक ने भारत को कच्चा तेल खरीदने के लिए भारी छूट का ऑफर दिया है. इराक ने इस महीने लोड होने वाले कच्चे तेल कीमतों में बड़ी कटौती की है. इराकी तेल कंपनी SOMO ने 3 मई को एक डॉक्यूमेंट जारी किया जिसके मुताबिक, ओपेक का सदस्य इराक अपने बेंचमार्क ‘बसरा मीडियम’ ग्रेड पर प्रति बैरल 33.40 डॉलर तक की भारी छूट दे रहा है. 

दिल्ली: डेंगू के मामलों ने बढ़ाई चिंता, अप्रैल में ही टूटा कई वर्षों का रिकॉर्ड

दिल्लीवासियों के लिए चिंता वाली खबर है. MCD की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अप्रैल में दिल्ली में डेंगू के 52 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 5 वर्षों में इस महीने के लिए सबसे ज़्यादा हैं. साल 2025 में इसी अवधि के दौरान रिपोर्ट किए गए 42 मामलों, 2024 में 31, 2023 में 24 और 2022 में 12 मामलों की तुलना में वृद्धि को दर्शाता है. 

मेरठ: यूट्यूबर शादाब जकाती पर एक्शन, ज्वेलरी शोरूम सील, चंद रोज पहले हुई थी ओपनिंग

आवास विकास परिषद की टीम ने बुधवार को हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वेयर कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया. यहां यूट्यूबर शादाब जकाती के नए ज्वेलरी शोरूम जकाती ज्वेलर्स की 28 अप्रैल को ओपनिंग हुई थी, लेकिन अब टीम ने उसे भी पूरी तरह से बंद कर दिया है. इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया है, जिस वजह से यह कदम उठाया गया.

Advertisement

बिहार में नीतीश के बेटे निशांत को भी मिलेगा मंत्री पद, कल JDU कोटे से ये 12 नेता लेंगे शपथ

बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद अहम होने जा रहा है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है. इस भव्य समारोह में करीब 27 से 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं. इस शपथ ग्रहण की सबसे खास बात ये रहेगी कि इसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शपथ लेंगे. 

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया 'हीट एक्शन प्लान', 13 जिलों में तैनात स्पेशल वैन, ये हैं सुविधाएं

गर्मी के प्रकोप, सूरज की तपिश और लू से बचाव के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हीट एक्शन प्लान लॉन्च किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय से 13 विशेष रूप से तैयार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.  ये मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स राजधानी के 13 जिलों में तैनात की जाएंगी. 

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कानून पर केंद्र की मांग खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सुनवाई नहीं टलेगी

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई टालने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार के उस अनुरोध को ठुकराते हुए कहा कि यह मामला किसी भी दूसरे मामले से ज्यादा जरूरी है. जस्टिस दत्ता ने कहा कि यह मामला किसी भी दूसरे मामले से ज्यादा जरूरी है.

Advertisement

तमिलनाडु: विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, कांग्रेस से मिलाया हाथ, AIADMK को दिया झटका

तमिलनाडु में थलपति विजय ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. वहीं उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है, जिससे सत्ता गठन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. इसके साथ ही टीवीके ने AIADMK के गठबंधन के प्रस्ताव को फिलहाल होल्ड पर डाल दिया है.

GSEB 10वीं का रिजल्ट आउट, 83.86 प्रतिशत छात्र पास, 1993 के बाद सबसे अच्छा परिणाम

आज गुजरात बोर्ड ने कक्षा दसवीं की एसएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल परिणाम 83.86 फीसदी घोषित किया गया है. इसमें छात्राओं का परिणाम 88.28% रहा, जो छात्रों से अधिक है. इस परीक्षा में कुल 7,56,392 नियमित छात्र शामिल हुए जिनमें से 6,34,327 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. गुजरात के 1,697 स्कूलों का परिणाम 100% रहा है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement