scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 अप्रैल 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. वहीं, शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 787 अंक की तेजी के साथ 74,100 के पार जबकि निफ्टी में 255 अंकों की छलांग लगाकर बंद हुए.

Advertisement
X
दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरिकेड तोड़ने वाले शख्स को पुलिस ने दबोच लिया है (Photo: ITG)
दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरिकेड तोड़ने वाले शख्स को पुलिस ने दबोच लिया है (Photo: ITG)

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में पुलिस ने टाटा सिएरा कार को बरामद कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है. वहीं, शेयर बाजार में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. इन खबरों के अलावा, ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की अमेरिका-इज़रायल के हमले में मौत की पुष्टि कर दी है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

दिल्ली विधानसभा में गेट ब्रेक करने वाली कार बरामद, हिरासत में लिया गया आरोपी ड्राइवर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक की घटना सामने आई है, जब एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई. इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दिल्ली पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है और कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Stock Market Rally: पहले धड़ाम... फिर शेयर बाजार में मचा धमाल, अचानक कैसे पलट गई बाजी?

सोमवार को शेयर बाज़ार शुरुआती कारोबार में उलटफेर के बाद दिन के अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 787 अंक की तेज़ी के साथ 74,100 के पार क्लोज़ हुआ. वहीं NSE का निफ्टी इंडेक्स ने 255.15 अंक या 1.12 फीसदी चढ़कर 22,968.25 पर क्लोज़िंग की. निफ्टी बैंक 1,060 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ.

Advertisement

ईरान जंग के बीच बड़ी बैठक, बुधवार को फैसला, आपके Loan की EMI से जुड़ा है मामला

अमेरिका-इज़रायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में ग्लोबल टेंशन, क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल, महंगाई समेत अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और रेपो रेट को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा. छह सदस्यीय समिति एमपीसी बैठक के बाद बुधवार को फैसला सुनाएगी.

इजरायली हमले में IRGC इंटेलिजेंस चीफ की मौत, जंग में ईरान को बड़ा झटका

ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की अमेरिका-इज़रायल के हमले में मौत की पुष्टि कर दी है. IRGC के बयान के मुताबिक, मारे गए IRGC अधिकारी ने संगठन में करीब 5 साल तक सेवा दी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने 5 अप्रैल को सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि तेहरान के कई शीर्ष सैन्य नेताओं को 'ख़त्म' कर दिया गया है.

'UCC, एक देश एक चुनाव बीजेपी के एजेंडे में', स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी

PM मोदी ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूसीसी और 'वन नेशन, वन इलेक्शन' BJP के एजेंडे में शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि इन मुद्दों पर देश में गंभीर और सकारात्मक चर्चा चल रही है और हम सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

Advertisement

अंबेडकर जयंती को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश में BJP करेगी ये काम

BJP के स्थापना दिवस पर गोरखपुर में UP के CM योगी ने ऐलान किया है कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की हर प्रतिमा पर सरकार छत्र लगाएगी और वहां पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ता 13 अप्रैल को बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे.

'मेरे लिए दर्दनाक था', अश्विन ने बताई IPL से संन्यास की वजह, CSK को लेकर खोले कई राज

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि वह IPL में CSK के लिए और खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने संन्यास का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनके पास आगे खेलने की “इच्छा” नहीं बची थी. अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि IPL 2025 का सीज़न उनके लिए बेहद दर्दनाक और निराशाजनक रहा. उन्होंने कहा कि वो उस दौर में वापस नहीं जाना चाहते.

तंत्र-मंत्र, संदिग्ध ट्रांजैक्शन और SMS अलर्ट... अजित पवार विमान हादसे पर गहराया सस्पेंस

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया के वित्तीय लेन-देन से जुड़े दावों के बाद उनके बेटे रोहित पवार ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है. रोहित पवार ने यह भी कहा कि इससे पहले अजित पवार के आवास के बाहर कथित तौर पर काले जादू के अनुष्ठान की खबरें भी आई थीं.

Advertisement

भोपाल में मंत्री के सरकारी बंगले में चोरी, कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां उड़ा ले गए चोर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के स्टोर रूम से कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां चोरी हो गईं. यह चोरी बंगले के बाहर बने स्टोर रूम में हुई. घटना के बाद सुरक्षा गार्ड ने टीटी. नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

टेनिस स्टार और बीजेपी नेता लिएंडर पेस को मिली 'X' कैटेगरी की सिक्योरिटी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने टेनिस स्टार और बीजेपी नेता लिएंडर पेस को 'X' कैटेगरी का सिक्योरिटी कवर दिया. पेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सीआईएसएफ के जवानों के पास रहेगी. लिएंडर पेस के औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद यह सिक्योरिटी कवर दिया गया है. कुछ वक्त पहले लिएंडर पेस ने दिल्ली में पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement