scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 जनवरी 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 4 जनवरी 2024 की खबरें और समाचार: मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश को जिस BMW कार से ठिकाने लगाया गया था, पुलिस ने वह कार पंजाब के पटियाला में बरामद कर ली है. कांग्रेस जल्द ही 'न्याय यात्रा' शुरू करने वाली है. इसके लिए योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है. अब इसे 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के नाम से जाना जाएगा.

Advertisement
X
दिव्या की लाश को इसी कार से ठिकाने लगाया गया था
दिव्या की लाश को इसी कार से ठिकाने लगाया गया था

मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश को जिस BMW कार से ठिकाने लगाया गया था, पुलिस ने वह कार पंजाब के पटियाला में बरामद कर ली है. आरोपी इसी कार में दिव्या की लाश को गुरुग्राम से लेकर गए थे. लेकिन फिलहाल ये कार लॉक है. जिसे खोलने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस जल्द ही 'न्याय यात्रा' शुरू करने वाली है. इसके लिए योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है. आने वाली 14 जनवरी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी. इससे पहले गुरुवार को इस यात्रा का नाम बदल दिया गया है. अब इसे 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के नाम से जाना जाएगा.पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

दिव्या पाहुजा की लाश ठिकाने लगाने में इस्तेमाल BMW बरामद, अब तक नहीं मिली मॉडल की डेड बॉडी

गुरुग्राम की रहने वाली मॉडल दिव्या पाहुजा के मर्डर केस की गुत्थी अभी तक सुलक्षी नहीं है. 2 जनवरी को रात 10.44 बजे गुरुग्राम के होटल सिटी प्वाइंट में दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने BMW का इस्तेमाल किया था. इसका खुलासा CCTV कैमरे से हुआ था. पुलिस ने BMW कार पंजाब के पटियाला में बरामद कर ली है. आरोपी इसी कार में दिव्या की लाश को गुरुग्राम से लेकर गए थे. लेकिन फिलहाल ये कार लॉक है. जिसे खोलने की कोशिश की जा रही है. इस कार को बलराज ले गया था, उसके साथ रवि बांगर भी था. हालांकि जब तक गाड़ी की डिग्गी नहीं खुलेगी, तब तक ये कहना मुश्किल है कि बॉडी कार में है या नहीं.

Advertisement

कांग्रेस ने 'न्याय यात्रा' का नाम बदला, 14 जनवरी से शुरू होने वाली 6700KM की यात्रा में INDIA गठबंधन के नेताओं को भी न्योता

कांग्रेस जल्द ही 'न्याय यात्रा' शुरू करने वाली है. इसके लिए योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है. आने वाली 14 जनवरी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी. इससे पहले गुरुवार को इस यात्रा का नाम बदल दिया गया है. अब इसे 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के नाम से जाना जाएगा. कांग्रेस की बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए, मतभेदों को छोड़ दें, आलोचना में शामिल न हों या मीडिया में आंतरिक मुद्दे न उठाएं. उन्होंने इसी दौरान न्याय यात्रा के नाम बदलने की घोषणा भी की.


दिल्ली में हिजबुल का कमांडर जावेद अहमद मट्टू गिरफ्तार, कश्मीर में कई वारदातों को दिया था अंजाम 

राजधानी दिल्ली में हिजबुल मुजाहिदीन के एक मोस्ट वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. आतंकी पर 10 लाख का इनाम घोषित था. वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में वांछित था. कश्मीर में कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था. गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी को गिरफ्तार किया है.

समंदर में स्नॉर्कलिंग, बीच पर मॉर्निंग वॉक... PM मोदी ने शेयर की लक्षद्वीप दौरे की शानदार Photos

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लक्ष्यद्वीप दौरे के एक्सपीरियंस शेयर किए हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला. मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं. 

भव्य मंदिर और राम लला की तस्वीर… प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र में और भी बहुत कुछ है खास, Video

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण कार्ड भी राम मंदिर की तरह ही भव्य हैं. इसमें मंदिर की संरचना की भव्य छवि के साथ ही युवा भगवान राम की तस्वीर भी लगी है. बड़े आकार के सौंदर्यपूर्ण रूप से डिजाइन किए गए कार्ड्स के अलावा, निमंत्रण में एक पुस्तिका भी शामिल है, जिसमें राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल कुछ प्रमुख लोगों की संक्षिप्त प्रोफाइल दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement