मिडिल-ईस्ट में जारी जंग में हमलों का फोकस सैन्य ठिकानों के साथ-साथ सिविलियन और आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर आ गया है. वहीं, IPL 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रनों की हार के बाद आलोचकों पर खुलकर निशाना साधा. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.
मिडिल-ईस्ट में जारी जंग में हमलों का फोकस सैन्य ठिकानों के साथ-साथ सिविलियन और आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-इज़रायल ने ईरान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की हैं, जिनमें इस्फ़हान का एयरपोर्ट और दूसरे रणनीतिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं. ईरान में ब्रिज, अस्पताल, मेडिकल लैब और स्टील प्लांट पर भी हमला हुआ है.
धूल भरी आंधी, धुंध और बादल... सुबह से ही अजीब सा मौसम झेल रहे दिल्ली-NCR वाले
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से एक बार फिर दिल्ली और आस-पास के इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से धूल भरी आंधी और तेज़ हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.
IPL 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रनों की हार के बाद आलोचकों पर खुलकर निशाना साधा. रहाणे ने कहा, "2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर में से एक है. जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वो शायद मैच नहीं देख रहे या उनके खिलाफ कोई एजेंडा है."
'USS अब्राहम लिंकन पर दागीं चार क्रूज मिसाइलें', ब्रिज पर हमले से बौखलाए ईरान का दावा
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत 91वीं लहर का दावा करते हुए खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं. इस बार ईरान ने सीधे उन ठिकानों को निशाना बनाया है जहां अमेरिकी सैनिक और उनके जंगी जहाज तैनात हैं. ईरान का दावा है कि उसने हिंद महासागर में अमेरिका के जंगी जहाज 'USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइलें दागी हैं.
IPL मैच से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दिल्ली में कल इन रास्तों पर जाने से बचें
IPL 2026 का 8वां मैच 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर 3:30 बजे से राष्ट्रीय राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है. स्टेडियम के पास सामान्य पार्किंग की सुविधा सीमित रहेगी. दर्शकों को पार्क एंड राइड की सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
लौट कर ट्रंप टैरिफ पर आए, फार्मा पर 100% का दिया झटका, लेकिन कई मेटल्स पर 50% से घटाकर किया 25
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक का भारी टैक्स लगाने का आदेश दिया है. इस फैसले का असर उन फार्मा कंपनियों पर पड़ेगा जो अपनी दवाइयां अमेरिका के बाहर बनाती हैं. ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है, जिसमें कई सामानों पर टैरिफ की दरें घटाई गई हैं.
बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले में 2 TMC पार्षदों सहित 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR
मालदा SIR विवाद में प्रोटेस्ट के बाद कोलकाता पुलिस ने TMC पार्षदों सहित 6 लोगों पर FIR दर्ज की है. इसमें TMC पार्षद शांति रंजन कुंडू और सचिन सिंह पर केस दर्ज किया गया है. FIR में कहा गया है कि इस प्रोटेस्ट ने सार्वजनिक सड़क को आंशिक रूप से रोक दिया, जिससे सामान्य यातायात और लोगों की आवाजाही में रुकावट पैदा हुई.
पाकिस्तान में गिरा 'फ्यूल बम'... पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये लीटर
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 137.24 रुपये और डीजल की कीमतों 184.49 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पाकिस्तान में अब एक लीटर पेट्रोल 321.17 से बढ़कर 458.41 रुपये और हाई-स्पीड डीजल 335.86 से बढ़कर 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है. नई कीमतें 3 अप्रैल से लागू हो गईं. इससे पहले 6 मार्च को भी पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल महंगा हुआ था.