scorecardresearch
 

इंडिया छोड़कर दुबई शिफ्ट हुई मशहूर एक्ट्रेस, शुरू की नई जिंदगी, बोली- रातोंरात बदली दुनिया

मंदाना करीमी ने इंडिया छोड़कर दुबई में अपनी जिंदगी बसा ली है. उनका कहना है कि वो इस नए देश में खुद को सेटल कर रही हैं, मगर उनके मन में अपने असली घर यानी ईरान को लेकर दर्द जिंदा है. ईरान में पिछले कुछ महीनों से काफी कुछ हो रहा, जिससे वो परेशान हैं.

Advertisement
X
क्यों इंडिया से बाहर गईं मंदाना? (Photo: Instagram @mandanakarimi)
क्यों इंडिया से बाहर गईं मंदाना? (Photo: Instagram @mandanakarimi)

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम कर चुकीं ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी अब इंडिया छोड़ चुकी हैं. ईरान पर हुए हमलों के बाद उन्होंने इस देश को छोड़कर दुबई शिफ्ट होने का फैसला किया. अब चूंकि वो दुबई में अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं, ऐसे में उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. 

मंदाना लिखती हैं कि उनके लिए ईरान में जो कुछ चल रहा है, उससे उबर पाना मुश्किल है. वो कोशिश कर रही हैं कि दुबई में नया सफर शुरू कर सकें. लेकिन जो दर्द उनके दिलों में अपने घर को लेकर जिंदा है, वो उसे अभी तक भूली नहीं हैं. एक्ट्रेस की पोस्ट में उनकी कई सारी सेल्फी है, जिसे उन्होंने अलग-अलग लोकेशन में क्लिक की है. 

इंडिया छोड़कर दुखी है ईरानी एक्ट्रेस?

मंदाना का कहना है- दुख और कृतज्ञता के बीच, मैंने खुद को फिर से पहचानना सीखा. दुनिया एक ही रात में बदल गई थी. उस बदली हुई दुनिया में जीना सीखने में समय लगता है. कुछ दिन में हम विरोध करते हैं, और कुछ दिन हम फिर से खड़े होकर अपनी जिंदगी बनाते हैं. दोनों ही जरूरी हैं. दोबारा खुशियां ढूंढ लेना इस बात का मतलब नहीं कि संघर्ष खत्म हो गया या उसका दर्द कम हो गया. इस मुस्कान के पीछे खोने का दर्द, मुश्किलों से लड़ने का हौसला और नई शुरुआत की एक लंबी कहानी छिपी है.

Advertisement

ईरानी एक्ट्रेस अपने कैप्शन में लिखती हैं कि उनकी बातों का दूसरा मतलब ना निकाला जाए. वो ईरान में जो कुछ हो रहा है, उससे उबरने की कोशिश कर रही हैं, मगर सबकुछ भूली नहीं. मंदाना ने लिखा- ईरानी होने के नाते मैंने सबसे बड़ी बात ये सीखी है कि हम एक साथ दर्द और उम्मीद दोनों को अपने दिल में रख सकते हैं. हम अपने लोगों के लिए लड़ सकते हैं और साथ ही अपनी जिंदगी को फिर से संवार भी सकते हैं. हम हंस भी सकते हैं और शोक भी मना सकते हैं. हम आगे बढ़ सकते हैं, बिना किसी को पीछे छोड़े. कुछ भी नॉर्मल नहीं है. कुछ भी भुलाया नहीं गया है. मैं बस दोबारा जीना सीख रही हूं, लेकिन ईरान आज भी मेरे दिल में है और हमेशा रहेगा.

क्यों इंडिया से बाहर गई एक्ट्रेस?

मंदाना करीमी ने इंडिया को छोड़ने का फैसला तभी ले लिया था, जब मिडल ईस्ट में हालात गंभीर हो चुके थे. ईरान, जो उनका असली घर है, वहां अमेरिका-इजरायल ने हमले किए जिससे वो बहुत दुखी हुईं. मंदाना ने बताया था कि उनके लिए मुंबई छोड़ने का फैसला मुश्किल था. वो अपने घर ईरान नहीं जा सकती थीं, क्योंकि उन्हें आज से एक दशक पहले ही वहां बैन कर दिया गया है. हालांकि वो अपने लोगों के लिए खड़ी होना नहीं भूली हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement