scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

एक तरफ सुस्त मॉनसून और आंधी-तूफान का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने फुटपाथ पर चलने को मौलिक अधिकार बताया है. कानूनी मोर्चे पर फैजल खान को राहत मिली है, जबकि टीएमसी नेता की पत्नी गिरफ्तार हुई हैं. वहीं, विदेश में इजरायल-हिज्बुल्लाह के बीच सीजफायर हो गया है.

Advertisement
X
पश्चिमी तट पर 11 दिनों से ठहराव (File Photo)
पश्चिमी तट पर 11 दिनों से ठहराव (File Photo)

देश में मौसम से लेकर अदालत, राजनीति, विदेश और खेल तक आज कई अहम घटनाएं सुर्खियों में हैं. एक तरफ पश्चिमी तट पर अटका मॉनसून और कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट चिंता बढ़ा रहा है, तो दूसरी तरफ कोर्ट से जुड़े अहम फैसले और राजनीतिक मामलों में नई कार्रवाई सुर्खियों में हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल-हिज्बुल्लाह सीजफायर और ईरान परमाणु वार्ता की संभावनाएं चर्चा में हैं, वहीं खेल जगत में नीरज चोपड़ा की वापसी और भारत-ऑफगानिस्तान मैच भी खास बना हुआ है. 

पश्चिमी तट पर 11 दिनों से अटका मॉनसून, कई राज्यों में आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की चाल फिलहाल सुस्त बनी हुई है. मौसम प्रणाली के अनुसार पश्चिमी तट पर मॉनसून का आगे बढ़ना पिछले 11 दिनों से रुका हुआ है, जबकि पूर्वी भारत में भी इसकी प्रगति  धीमी है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि 24 जून के आसपास मौसम परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं, जिससे मॉनसून की प्रगति फिर से तेज़ हो सकती है. 

फैजल खान को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक... कोर्ट ने बढ़ाई अंतरिम प्रोटेक्शन

KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी विवाद से जुड़े फायरिंग मामले में कोर्ट ने फैज़ल खान की अंतरिम सुरक्षा की अवधि बढ़ा दी है. सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी की ओर से मामले की केस डायरी अदालत में प्रस्तुत की गई. कोर्ट ने केस से जुड़े तथ्यों और जांच की प्रगति का संज्ञान लेते हुए अंतरिम राहत जारी रखने का आदेश दिया.

Advertisement

जहांगीर खान की पत्नी को पुलिस ने किया अरेस्ट, पुलिस पर पथराव के बाद चल रही थी फरार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दक्षिण 24 परगना से हुई इस कार्रवाई के पीछे आरोप है कि उन्होंने पति की गिरफ्तारी के विरोध में फलता इलाके में कई प्रदर्शन आयोजित किए थे. पुलिस का कहना है कि इन गतिविधियों से इलाके की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया था. इसी मामले में उनके खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया गया था.

'फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, गाड़ियों से ज्यादा पैदल चलने वालों का हक', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फुटपाथ पर सुरक्षित चलना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है. कोर्ट ने अपने इस फैसले में साफ किया है कि फुटपाथ पर पैदल यात्रियों का अधिकार किसी भी मोटर वाहन से ज़्यादा होगा. सुप्रीम कोर्ट के सामने ये बड़ा फैसला तब आया, जब अदालत एक बेहद दुखद सड़क हादसे में मुआवजे के मामले की सुनवाई कर रही थी.

लेबनान में इजरायल-हिज्बुल्लाह के बीच सीजफायर! ईरान परमाणु वार्ता का रास्ता साफ

लेबनान में इज़रायल और हिज़्बुल्लाह शुक्रवार को सीज़फायर पर सहमत हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक न्यूज़ न्यूज को बताया कि उन्होंने इज़रायल से सीज़फायर के लिए सहमत होने को कहा था. इस घटनाक्रम के बाद ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते पर बातचीत के पहले दौर के लिए स्विट्ज़रलैंड जा रहे हैं.

Advertisement

दोहा डायमंड लीग: चौथे नंबर पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई

भारत के नीरज चोपड़ा ने नौ महीने बाद कॉम्पिटिटिव जैवलिन थ्रो में शानदार वापसी की. उन्होंने शुक्रवार को कतर में हुई दोहा डायमंड लीग 2026 में 85.69 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया. इसके साथ ही नीरज ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया. श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.68 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया.

IND vs AFG: जायसवाल पर दबाव, राहुल की परीक्षा... क्या हर्ष‍ित का होगा कमबैक? चेन्नई में आज होगा अफगानों का क्लीन स्वीप

भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आखिरी मुकाबला आज चेन्नई में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी और क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. संभावना है कि हर्षित राणा को अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement