प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में 12 वर्ष पूरे की ऐतिहासिक उपलब्धि पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं, भारतीय सेना ने मोर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल (MSV) की ख़रीद प्रक्रिया शुरू की. इन खबरों के अलावा, भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
12 साल पूरे होने के जश्न के बीच PM मोदी को आई जॉर्जिया मेलोनी की बधाई
नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने देश के पहले पीएम नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इस अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी को शुभकामनाएं दीं. मेलोनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना एक बड़ी उपलब्धि है.
सेना मंगाएगी मोर्टार दागने वाली गाड़ी, दुश्मन कहीं भी छिपे... हो जाएगा छलनी
भारतीय सेना ने मोर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल (MSV) की ख़रीद प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये अत्याधुनिक वाहन युद्धक्षेत्र में मोर्टार फ़ायरिंग को पूरी तरह ऑटोमेटिक बनाकर सटीकता, गति और सैनिकों की सुरक्षा बढ़ाएंगे. पारंपरिक सिस्टम की कमियों को दूर करने वाले ये वाहन मुख्य रूप से पाकिस्तान और चीन सीमा पर तैनात किए जाएंगे.
Gold-Silver रेट में भारी गिरावट, चांदी 9 हजार रुपये सस्ती, गोल्ड की कीमत भी 4 हजार रुपये कम!
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के रेट में 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है तो वहीं, चांदी भी करीब 9 हजार रुपये सस्ती होने के साथ अब 2 लाख 36 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई है. 10 जून की सुबह 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 48 हजार 429 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
ICC रैकिंग में बड़ा उलटफेर, नंबर-1 बने हैरी ब्रूक... जो रूट की गद्दी छिनी, शुभमन गिल-ऋषभ पंत की भी बल्ले-बल्ले
ICC की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के लिए अच्छी खबर शुभमन गिल और ऋषभ पंत से जुड़ी रही. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शुभमन गिल ने शानदार 126 रन बनाए, जिसका उन्हें सीधा फायदा मिला. वह दो स्थान की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं 81 रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत एक स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए.
पाक सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, सभी सैनिकों की मौत
पाकिस्तान आर्मी एविएशन का Mi सेवेंटीन हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. यह हादसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के पास टेक ऑफ के दौरान हुआ. हेलीकॉप्टर में सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तकनीकी खराबी बताया गया है. पाकिस्तानी सेना ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.
बस 4 दिन और... वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल
महिला टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपने अभियान का आगाज़ करेगी. टीम इंडिया अब तक टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप नहीं जीत सका है, ऐसे में टीम इस बार इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में ग्रुप A में रखा गया.
पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह समेत कई महत्वपूर्ण विभाग शुभेंदु अधिकारी के पास
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. गृह, भूमि और पुनर्वास विभाग उन्होंने अपने पास रखे हैं. दिलीप घोष को पंचायत व ग्रामीण विकास, जबकि स्वपन को वित्त विभाग सौंपा गया है. शारद्वत मुखर्जी स्वास्थ्य मंत्री होंगे. सरकार में 19 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री और 19 राज्य मंत्री नियुक्त किए गए हैं.
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी का नामांकन वैध करार, कांग्रेस-JMM की आपत्तियां खारिज
झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन को रिटर्निंग ऑफिसर ने वैध करार दिया है. रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस और JMM की आपत्तियों को खारिज कर दिया. परिमल नाथवानी अब 18 जून को होने वाले चुनाव में JMM के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा के साथ राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मुकाबले में उतरेंगे.
UP विधानसभा चुनाव: किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी बहुजन समाज पार्टी, 22 जून को फैजाबाद में बड़ी रैली
बीएसपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस ली है. बीएसपी की 22 जून को फैजाबाद में एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे. यह रैली पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित होगी. BSP के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया है कि पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.
भारतीय नौसेना ने पेश किया स्वदेशी ASW जहाज अग्रय का प्रतीक चिह्न
भारतीय नौसेना ने स्वदेशी एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट सीरीज के पांचवें जहाज अग्रय का क्रेस्ट पेश किया है. GRSE द्वारा निर्मित यह जहाज भारतीय नौसेना की तटीय सुरक्षा और पनडुब्बी रोधी क्षमता को और मजबूत करने वाला है. अग्रय का क्रेस्ट महाभारत के महान योद्धा अर्जुन और उनकी प्रसिद्ध धनुष गांडीव से प्रेरित है.