उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी और गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात को अंजाम देने के लिए हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे. वहीं, हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर लौट गई है. पढ़ें, बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. लखनऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या, वकील की ड्रेस में आए थे हमलावर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया और मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा माहेश्वरी की लखनऊ में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड में हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने वारदात को कोर्ट परिसर में अंजाम दिया है, जिसके लिए वह बकायदा वकील की ड्रेस पहनकर अदालत पहुंचे थे.
2. फिर पटरी पर लौटी कोरोमंडल एक्सप्रेस, यात्री बोली- मुझे लड्डू गोपाल ने बचा लिया
ओडिशा रेल हादसे के बाद पटरियों की मरम्मत की गई और उनपर दोबारा ट्रेनों को आवागमन शुरू हो गया है. ऐसे में आज यानी बुधवार को पश्चिम बंगाल के शालीमार से कोरोमंडल एक्सप्रेस भी तमिलनाडु के चेन्नई के लिए रवाना हुई. 2 जून को ओडिशा में तीन रेलों के बीच हुए एक्सीडेंट के बाद यह ट्रेन पहली बार पटरी पर दोबारा लौटी है.
3. बालासोर रेल हादसाः मुआवजे के लिए महिला ने गढ़ी पति की मौत की झूठी कहानी, ऐसे पकड़ में आई
ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद एक महिला ने मुआवजा हासिल करने के लिए अपने पति की मौत की झूठी कहानी गढ़ ली. यह मामला उस समय सामने आया, जब महिला के पति विजय दत्त ने खुद इस संबंध में पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज की. महिला की पहचान कटक जिले के मणिबांधा इलाके की रहने वाली गीतांजली दत्ता के रूप में की गई है.
4. अब उत्तराखंड पर चीन की नजर! LAC पर बसा रहा सैन्य गांव, ये तस्वीरें हैं सबूत
चीन की सेना लंबे समय से भारत से सटे सीमावर्ती इलाकों में विशेष रूप से पूर्वी लद्दाख और सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश के पास के क्षेत्रों में गांवों का निर्माण कर रही हैं. इंडिया टुडे के पास सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें हैं, जिनसे उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में चीन द्वारा बनाए जा रहे सैन्य गांवों के निर्माण के दावों की पुष्टि होती हैं.
5. कोचिंग सेंटर से नाबालिग को किडनैप करके 17 दिन किया रेप, कोर्ट ने दी 10 साल की सजा
बांदा में नाबालिग लड़की की किडनैपिंग और रेप के मामले में एक आरोपी को 10 साल की सजा और 32 हजार रुपये जुर्माने की कोर्ट ने सजा सुनाई. आरोपी ने कोचिंग जाते समय नाबालिग का किडनैप कर लिया था. इसके बाद प्रयागराज में ले जाकर 17 दिन तक रेप किया था.