scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

यूपी से बिहार तक बारिश से हाहाकार, घरों में घुसा नदी का पानी, बाढ़ जैसे हालात

India weather
  • 1/8

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.(Photo- PTI)

India weather
  • 2/8

उत्तर प्रदेश में पिछले 60 घंटों में बेहद भारी बारिश से कम से कम 56 लोगों की मौत हुई. राज्य के 75 में से 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई.(Photo-PTI)

India weather
  • 3/8

यूपी में तेज बारिश और हवाओं से ग्रामीण इलाकों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है. अयोध्या और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है.(Photo-PTI)

Advertisement
India weather
  • 4/8

ओडिशा में भारी बारिश से 10 जिलों के 73 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें से 40 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.(Photo-PTI)

India weather
  • 5/8

ओडिशा के कोरापुट, नबरंगपुर, मलकानगिरी, रायगढ़ा, गंजाम और गजपति जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. कई घर और फसलें भी प्रभावित हुई हैं.(Photo- PTI)

India weather
  • 6/8

बिहार के पश्चिम चंपारण में गंडक नदी का पानी घरों में घुसने से 2 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा. नेपाल में लगातार बारिश और वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हालात बिगड़े.(Photo-PTI)

India weather
  • 7/8

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है. आठ जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं, जबकि प्रभावित इलाकों में तिमाही परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं.

India weather
  • 8/8

उत्तराखंड में 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. यूपी के हमीरपुर और महोबा में 38 घंटे की लगातार बारिश के बाद कच्चे और पुराने घर गिरने लगे, जिनके वीडियो भी सामने आए हैं.(Photo-PTI)

Advertisement
Advertisement