scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

जंतर-मंतर पर छात्रों का जमावड़ा, संसद में भी हंगामा... NEET पेपर लीक पर घमासान की 10 तस्वीरें

सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिन का अनशन खत्म किया
  • 1/10

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने देर रात मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से बैठक के बाद अपनी 26 दिन का अनशन खत्म कर दिया है।
 

 CJP का संकल्प है कि धरना जारी रहेगा
  • 2/10

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद भी CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह ऐलान किया है कि जंतर-मंतर पर CJP का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा. CJP ने दोहराया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना कोई समझौता नहीं हो सकता.
 

देशव्यापी विरोध जारी
  • 3/10

न सिर्फ नई दिल्ली बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इनका मकसद इन आंदोलनों जरिए पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ एकजुटता दिखाना है.

Advertisement
PM मोदी ने दिया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश
  • 4/10

प्रदर्शनकारी युवाओं की शिकायतों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का ऐलान कर दिया है. 
 

शिक्षा मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल
  • 5/10

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाकर बड़ा फैसला लिया है. उनकी जगह नरेश गंगवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. 
 

संसद में गतिरोध
  • 6/10

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी नेता संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं. 
 

पेपर लीक पर कैबिनेट की बैठक
  • 7/10

पेपर लीक को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हो रही है. इस बैठक में पेपर लीक कानून के कठोर प्रावधानों पर चर्चा होगी. 
 

जंतर-मंतर पर कड़ी निगरानी
  • 8/10

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर बड़ी संख्या में पुलिस कैमरे और हाई टैक उपकरण निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं. लेकिन इन सबके बावजूद भी युवाओं का प्रदर्शन जारी है.
 

संसद में चर्चा की मांग
  • 9/10

इस मुद्दे को लेकर संसद में चर्चा की मांग की जा रही है. विपक्ष की मांग है कि नियम 267 के तहत संसद में चर्चा होनी चाहिए. 
 

Advertisement
सरकार और CJP की बातचीत
  • 10/10

केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच आज बातचीत होने वाली है.

Advertisement
Advertisement