महाराष्ट्र के पालघर जिले में नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा पांडाल में विवाद की खबर सामने आई है. गरबा आयोजन में प्रवेश को लेकर बड़ा हंगामा हुआ, जहाँ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई कर दी. संगठन का दावा है कि गरबा स्थल पर दूसरे समुदाय के कई युवक पहचान छिपाकर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने इस घटना पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है और पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.