महाराष्ट्र की सियासत में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं. शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे आज मुंबई में एक साथ मंच साझा करते हुए 'गर्जना मार्च' का नेतृत्व कर रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन में न केवल ठाकरे बंधु बल्कि महाविकास अघाड़ी के अन्य घटक दल भी शामिल हैं. शरद पवार गुट की एनसीपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इस मार्च को अपना समर्थन दे रहे हैं.