महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने की अटकलें तेज हो गई हैं. शरद पवार की तबीयत खराब चल रही है, लेकिन इसी बीच अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने राज्य के सियासी पारे को बढ़ा दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल अस्पताल पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. इस मुलाकात के दौरान शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 10 नवंबर के बाद मिलते हैं. शरद पवार के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 10 नवंबर के बाद एनसीपी के दोनों गुट फिर से एक हो सकते हैं.