नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर विजयादशमी के अवसर पर शताब्दी समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रेशमी बाग मैदान में पारंपरिक शस्त्र पूजा की. इसके बाद संघ के स्वयंसेवकों ने अनुशासित पथ संचलन में भाग लिया. संघ मुख्यालय में हर साल विजयादशमी पर यह भव्य परंपरा निभाई जाती है.