मुंबई के आज़ाद मैदान में चल रहे शिक्षकों के प्रदर्शन के बीच राम नवमी की छुट्टी को लेकर नया विवाद सामने आया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से त्योहार के दिन विरोध में ब्रेक लेने की अपील की थी, लेकिन महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए शिक्षकों ने इसे मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद वे आज़ाद मैदान के बाहर ही प्रदर्शन करने लगे. पुलिस ने वहां से भी हटने को कहा, जिससे स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई. प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि ब्रेक लेने से उनके आंदोलन पर असर पड़ेगा और उनकी मांगें कमजोर पड़ जाएंगी.