scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई में EC का 'गर्जना मार्च', उद्धव-राज ठाकरे का ज्ञानेश कुमार पर हमला

मुंबई में EC का 'गर्जना मार्च', उद्धव-राज ठाकरे का ज्ञानेश कुमार पर हमला

मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का गुस्सा फूट पड़ा है. मतदाता सूची में गड़बड़ी और आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में महाविकास अघाड़ी और मनसे ने मिलकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है जिसे 'गर्जना मार्च' का नाम दिया गया है. इस मार्च का नेतृत्व शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने किया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए. जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे प्रहार किए. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का हथियार बताया और 'इंडिया अगेंस्ट वोट चोरी' का नया नारा दिया.

Advertisement
Advertisement