मुंबई में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर हर तरफ बप्पा की भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने मुंबई का दौरा किया और बप्पा के विभिन्न रूपों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. नितिन नवीन सबसे पहले मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गणपति लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे. वहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ बप्पा की विशेष आरती की और आशीर्वाद लिया.