पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिछले 24 घंटे से ज़्यादा समय से जाम लगा हुआ है ट्रैफिक जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है/ इस हाइवे पर 20 से 22 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. इस मामले में ताजा खबर ये है कि अगले 4 घंटे तक ये जाम लगा रहेगा, यानी रात 12 बजे के आसपास ही एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल हो पाएगा. पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे पर ये जाम एक गैस का टैंकर पलटने से हुआ है जिसे खाली करने की कोशिश हो रही है टैंकर से गैस रिसाव हो रहा है, उसका तापमान न बढ़े, इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है.