scorecardresearch
 
Advertisement

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को लेकर आदित्य और अमित ठाकरे पर केस दर्ज

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को लेकर आदित्य और अमित ठाकरे पर केस दर्ज

मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में हुए हालिया प्रदर्शन के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. इस एफआईआर में शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे के नाम प्रमुखता से शामिल हैं. इनके अलावा शिवसेना यूबीटी के नेता वरुण सरदेसाई और महेश सावंत समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
Advertisement