मुंबई में गणेशोत्सव के अंतिम दिन बप्पा की विसर्जन यात्रा बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली जा रही है. लालबाग के राजा के प्रस्थान के बाद अब मुंबई के प्रसिद्ध गणेश गली के 'मुंबई का राजा' भी विसर्जन के लिए अपने पंडाल से बाहर निकल चुके हैं. बप्पा की एक पावन झलक पाने के लिए सड़कों पर लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है. लोग अपने प्रिय गणपति बप्पा की विदाई के इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं. इस साल गणेश गली का यह ऐतिहासिक मंडल अपना 99वां वर्ष मना रहा है और अगले वर्ष यह अपनी शताब्दी पूरी कर लेगा.