मुंबई में एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर कोस्टल रोड पर जा रही एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई. इस हादसे का एक भयानक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार को हवा में लहराते हुए और नीचे गिरते हुए साफ देखा जा सकता है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हादसे के समय कार की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक थी.