महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनाव के परिणामों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. 5 सीटों पर हुए इन चुनावों में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को केवल 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा. इस चुनावी परिणाम के बाद महायुति के भीतर अंदरूनी कलह और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.