मुंबई के पवई इलाके में स्थित प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी बॉम्बे परिसर से एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहाँ परिसर के भीतर चल रहे एक निर्माणाधीन साइट के लेबर कैंप में अचानक गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से भीषण आग लग गई. इस अचानक हुए हादसे में वहाँ रह रहे करीब पांच मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.