scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई के JW मैरियट होटल में टेबल पर दिखा कॉकरोच, वीडियो वायरल, FDA सख्त

मुंबई के JW मैरियट होटल में टेबल पर दिखा कॉकरोच, वीडियो वायरल, FDA सख्त

मुंबई के मशहूर फाइव स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. देश के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट और फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ ने इस होटल के रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में डाइनिंग टेबल पर एक कॉकरोच रेंगता हुआ साफ दिखाई दे रहा है. इस घटना के बाद से ही होटल की साफ-सफाई और हाइजीन स्टैंडर्ड्स पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) तुरंत एक्शन मोड में आ गया है.

Advertisement
Advertisement