साल 2021 के बहुचर्चित एंटीलिया विस्फोटक मामले और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में आरोपी बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. विशेष एनआईए कोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है. इसके बाद अब वाजे को ठाणे की सेंट्रल जेल में ही रहना होगा और इस मामले में अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को की जाएगी. देखें...