नागपुर के काटोल नाका परिसर में एक 65 साल कि बूढ़ी महिला को पुलिस ने बड़ी ही बेरहमी से मारा. इस पुलिसकर्मी ने महिला को लातों और हाथों से जमकर पीटा.
पुलिस ने पहले इस महिला को लातों से मारा फिर हाथों से, बेरहमी यहीं तक नहीं रुकी. महिला जब जमीन पर गिर गई तब भी पुलिस ने उसे जमकर मारा.
ये वाकया शुक्रवार का है. दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण नागपुर आ रहे थे तभी पुलिस ने सड़क के किनारे बैठी एक महिला को वहां से भगाने की कोशिश की. लेकिन महिला राजी नहीं हुई. इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर इस वृद्ध महिला को जमकर पीटा.