महाराष्ट्र के बारामती में एक चीनी मिल में जहरीली गैस के रिसाव से 12 कर्मचारी बेहोश हो गए. 2 कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. शनिवार को यह हादसा उस वक्त हुआ, जब चीनी मिल की टैंक के सफाई का कार्य चल रहा था. सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार पुणे जिले के बारामती शहर के पास मालेगांव में चीनी मिल है. इस चीनी मिल में टैंक की सफाई का कार्य चल रहा था. बताया जाता है कि टैंक की ऊंचाई 50 फीट है. चार कर्मचारी सफाई करने के लिए टैंक में उतरे थे. जहरीली गैस के कारण चारो कर्मचारी बेहोश हो गए. चारो को बचाने के लिए टैंक में उतरे 8 अन्य भी बेहोश हो गए.