scorecardresearch
 

'3-3 बेटियां हो गईं, अब पति को दूसरी शादी करने दे...' सास-ससुर के टॉर्चर से तंग महिला ने दे दी जान

बीड जिले से घरेलू प्रताड़ना का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां तीन बेटियों की मां ने कथित रूप से ससुराल वालों के लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ पी लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
ससुराल के टॉर्चर से तंग महिला ने दी जान (Photo: representational image)
ससुराल के टॉर्चर से तंग महिला ने दी जान (Photo: representational image)

महाराष्ट्र के बीड जिले के बीड तालुका अंतर्गत म्हाळसापुर गांव से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां  24 वर्षीय विवाहिता द्वारा ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर जहरीली दवा पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मृतक महिला का नाम भक्ति अमोल कोरडे है. इस मामले में पिंपळनेर पुलिस स्टेशन में पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

शिकायत के अनुसार, भक्ति की तीन बेटियां थीं, इसी कारण पिछले ढाई साल से उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था. ससुराल वाले भक्ति पर दबाव बना रहे थे कि वह अपने पति को दूसरी शादी करने की अनुमति दे. इसके लिए उसे बार-बार पीटा जाता था और एक बॉण्ड पेपर पर सहमति लिखकर देने के लिए मजबूर किया जा रहा था.

इस प्रताड़ना से तंग आकर भक्ति ने 2 फरवरी 2026 की सुबह अपने घर पर जहर पी लिया था. उसे तुरंत बीड के जिला अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसे दोबारा सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान 6 मार्च 2026 को उसकी मृत्यु हो गई. 

भक्ति की मां, गंगुबाई प्रभु ठोकळ की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति अमोल अर्जुन कोरडे, ससुर अर्जुन साधू कोरडे और सास आशाबाई अर्जुन कोरडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 115(2), 3(5) और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपनिरीक्षक अर्जुन घोलवाल मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.

Advertisement

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement