scorecardresearch
 

MP चुनाव: सिंगरौली से BJP के रामलल्लू विधायक, कांग्रेस को चुनौती

सिंगरौली विधानसभा सीट अभी बीजेपी के खाते में है और यहां से रामलल्लू वैश्य पार्टी के विधायक हैं. लगातार 2 बार चुनाव जीत चुके वैश्य का तोड़ निकालने के लिए कांग्रेस जीतोड़ कोशिश कर रही है.

Advertisement
X
बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य
बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य

मध्य प्रदेश विधनासभा चुनाव के लिहाज से अपने पाठकों के लिए राज्य की हर सीट का हाल लेकर आया है. आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर किसका पलड़ा भारी है और कहां से कौन सी पार्टी जीतती आई है, यह सभी आंकड़े हम आपको मुहैया करा रहे हैं.

सिंगरौली विधानसभा सीट अभी बीजेपी के खाते में है और यहां से रामलल्लू वैश्य पार्टी के विधायक हैं. लगातार 2 बार चुनाव जीत चुके वैश्य का तोड़ निकालने के लिए कांग्रेस जीतोड़ कोशिश कर रही है. ब्राह्मण, कायस्थ और ठाकुर आबादी वाले इस इलाके में करीब 2.14 लाख वोट अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं.

2013 चुनाव के नतीजे

बीजेपी से रामलल्लू वैश्य- 48293 वोट

कांग्रेस से भुवनेश्वर प्रसाद सिंह- 37733 वोट

2008 चुनाव के नतीजे

बीजेपी से रामलल्लू वैश्य- 37552 वोट

Advertisement

कांग्रेस से राम अशोक शर्मा- 14462 वोट

मध्यप्रदेश की ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. यहां 2003 से बीजेपी की सरकार है और इससे पहले 10 साल तक कांग्रेस ने राज किया था. 2013 के विधानसभा चुनाव में कुल 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 165 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. कांग्रेस 58 सीटों तक सिमट गई थी. जबकि बसपा ने 4 और अन्य ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement