scorecardresearch
 

PM स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत शिवराज सरकार बिना ब्याज के देगी ये राशि

पूरे देश का 47% ऋण मध्य प्रदेश सरकार ने ही स्वीकृत करवाया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपील की है कि इस राशि का ईमानदारी से काम धंधे के लिए उपयोग करें, इधर-उधर न खर्च करें क्योंकि पैसा ही पैसे को बनाता है.

Advertisement
X
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 10 हजार तक की राशि बिना ब्याज के दी जाएगी
  • लेन-देन डिजिटल हुआ तो 1200 रु. एक्स्ट्रा मिलेंगे

PM स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत सभी छोटे रोजगार करने वालों को 10000 रुपये तक की राशि बैंक से बिना ब्याज के दी जाएगी. अगर लेन-देन डिजिटल हुआ तो 1200 रु. अतिरिक्त लाभ मिलेगा. एक साल आपने 10000 रुपये चुका दिए तो अगले साल आपको 20000 रुपये दोबारा मिलेंगे.

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपील की है कि इस राशि का ईमानदारी से काम धंधे के लिए उपयोग करें, इधर-उधर न खर्च करें क्योंकि पैसा ही पैसे को बनाता है. पूरे देश का 47% ऋण मध्य प्रदेश सरकार ने ही स्वीकृत करवाया है.

कोरोना पॉजिटिव थे राहत इंदौरी, सुपुर्द-ए-खाक पर नहीं जुट पाए प्रशंसक
 

शिवराज सिंह ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता आत्मनिर्भर योजना बनाई है. इसमें भी 10000 रुपये की राशि दी जाएगी, जिसका पूरा ब्याज हम भरेंगे. मुझे खुशी है की शहरी पथ विक्रेता योजना और ग्रामीण पथ विक्रेता योजना दोनों में 8,78,237 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है.

Advertisement
Advertisement