कभी गीत गाकर तो कभी भजन सुनाकर और अपने विवादित बयानों से अपनी पहचान बनाने वाले मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नया ड्रामा अब सामने आया है. इस बार ये जनाब अपने बेटे के जन्मदिन पर उन्हें विधानसभा सीट गिफ्ट करने का मन बना चुके है. फेसबुक और ट्विटर पर उन्होंने अपनी यह मंशा जाहिर की है. मोदी की लगातार तारीफों के चलते पहले ही वह शिवराज सिंह की आंखों की किरकिरी बने हुए है.
एक तरफ तो विधानसभा चुनावों के तारीख की घोषणा भी नहीं हुई. लेकिन मंत्री महोदय अपनी विधानसभा सीट महू को अपने बेटे आकाश को उसके जन्मदिन के अवसर पर सौंपने की अप्रत्यक्ष घोषणा कर दी है. वही मंत्री पुत्र आकाश विजयवर्गीय, मंत्री महोदय को अभी भी जवान बता रहे है और मुस्कुराते हुए यह कह रहे है कि अभी हम उन्हें नहीं छोड़ने वाले.
मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'यह मेरी निजी राय है. बीजेपी पार्टी के किसी नेता से अभी बात नहीं की और पार्टी के नेता जो चाहेंगे निर्णय वही होगा. पर एक पिता की हैसियत से मेरी निजी राय है कि 'मुझे बिहाईंड द कर्टेन रहना चाहिए'.
उन्होंने कहा,'मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बने इसके लिए मैं पुरे जोर शोर से लगूंगा. केंद्र में एनडीए की सरकार बने इसके लिए में जी-तोड़ मेहनत करूंगा और चुनाव से थोडा दूर रहकर संगठन का काम करुंगा'.
विजयवर्गीय आगे कहते हैं, 'लोकसभा लड़ने के बारे में अभी सोंचा भी नहीं और विचार भी नहीं किया पर जो भी निर्णय करेगी वो पार्टी करेगी. मुझे अपना मत बताने का पूरा अधिकार है.'