झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले कैप्टन राकेश रंजन की होर्मूज स्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. दरअसल तेल टैंकर अवाना पर तैनात कैप्टन राकेश रंजन को 18 मार्च को जहाज पर ही हार्ट अटैक आ गया और समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई. जिस वक्त उनकी मौत हुई उस समय जहाज होर्मूज स्ट्रेट से गुजर रहा था. मिडिल ईस्ट में टेंशन की वजह से उन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका. अब परिवार उनके शव को वापस देश लाने की मांग कर रहा है.