बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और विपक्ष पर परोक्ष रूप से निशाना साधा. नितिन नवीन ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार है, लेकिन उसकी एक मर्यादा भी होनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश का युवा किसी के हाथों की कठपुतली बनने वाला नहीं है, बल्कि वह अपने बेहतर भविष्य, शिक्षा, रोजगार और विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.