झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विधायक हेमलाल मुर्मू ने तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम और डिजिटल अपराधों पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि इन अपराधों का सीधा असर आम जनता पर हो रहा है, जिसके कारण राज्य में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है. सदन में इस विषय पर हुई चर्चा में हेमलाल मुर्मू ने सरकार से इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी योजना और कार्रवाई की मांग की. देखें वीडियो.