जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. खुफिया सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो आतंकियों के इलाके में फंसे होने की आशंका है. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है. एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश जारी है.