scorecardresearch
 
Advertisement

सोना, बर्तन गाड़ियां, गहने, ईरान के लिए कश्मीर में जुटा करोड़ों का दान

सोना, बर्तन गाड़ियां, गहने, ईरान के लिए कश्मीर में जुटा करोड़ों का दान

अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच ईरान के लिए कश्मीर घाटी में समर्थन की एक बड़ी लहर देखने को मिल रही है. बडगाम से लेकर बारामूला तक लोग खुलकर आगे आ रहे हैं और ईरान के लोगों की मदद के लिए नकद राशि के साथ-साथ सोने के गहने, तांबे के बर्तन, पशुधन, बाइक और कार तक दान कर रहे हैं. सिर्फ बडगाम जिले में ही ईद के बाद से करीब 3.4 करोड़ रुपये की राशि और सामान जुटाया जा चुका है. स्थानीय लोग इसे अपनी छोटी सी मदद बताते हुए कहते हैं कि वो सीधे मदद नहीं कर सकते, लेकिन आर्थिक सहयोग के जरिए अपनी एकजुटता जरूर दिखा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement